हजारीबाग : आज झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं उपकरणों की उपलब्धता व क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कई प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिए। आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया एवं अन्य आवश्यक सुधारों पर कई सुझाव दिए। अपर सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में 108 एम्बुलेंस की हालत खराब है. इन्हें चलाने के लिए जल्द ही नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी. पुरानी 225 एम्बुलेंस आठ साल से सेवा में हैं और उनकी हालत खराब है. 237 नई एम्बुलेंस के लिए टेंडर निकाला जा रहा है, जो तीन से चार महीने में मिल जाएंगी.निरिक्षण के दौरान हजारीबाग डीसी भी उनके साथ मौजूद रहे.




