रविवार 10 जुलाई को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में हजारीबाग के इचाक के रहने वाले नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता की हत्या कर दी गई.पुलिस ने नागेश्वर मेहता के होने वाले दामाद चंदन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की.पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि होने वाले दामाद ने पहले नशा देकर बाप, बेटा को बेहोश किया था और सुके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी. बता दें कि दामाद खुद ही पुलिस को जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा था.चुटिया थाना की पुलिस दामाद चंदन को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी रखी है.



