जमीन विवाद में काँके में चाँदनी चौक के पास फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची : दिनांक- 01/08/2024 की संध्या समय करीब 07:30 बजे काँके थानान्तर्गत चाँदनी चौक के पास राजेश मुण्डा को किसी अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।उक्त कांड में गोपालगंज (बिहार) निवासी सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह शामिल है तथा वर्त्तमान में गोन्दा थानान्तर्गत न्यु पतरा में रहता है। तत्पश्चात दिनांक 05/08/2024 को गुप्त सूचना के आधार पर कांड में शामिल अपराधकर्मी सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पकड़ा गया तथा पुछताछ के उपरांत उसकी निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र को बह्मचारी नगर, काँके थानान्तर्गत स्थित झाड़ी के पास से बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।उक्त अप्राथमिकी अभियुक्त से पुछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बतलाया कि वह चन्दवे बस्ती के राम पाहन, जो जमीन दलाली का काम करता है, उसके साथ लोगों को डरा धमकाने का काम किया करता है। वादी राजेश मुण्डा का राम पाहन के साथ फोरलेन सड़क में अधीग्रहण की जाने वाली जमीन, अंचल कार्यालय में जमीन के दस्तावेजीकरण एवं मुआवजा को लेकर जमीनी विवाद था तथा राम पाहन के कहने पर ही जमीनी विवाद को लेकर वादी राजेश मुण्डा की हत्या करने का आपराधिक षडयंत्र रचा गया था। उल्लेखनीय है कि राम पाहन पूर्व में ह*त्या के कांड का आरोप पत्रित अभियुक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here