रांची : आज उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा रांची में प्रस्तावित दिव्यांग विश्वविद्यालय के संबंध में आयोजित कार्यशाला में मंत्री चम्पई सोरेन शामिल हुए।मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा रांची में खुलने जा रहा यह विश्वविद्यालय ना सिर्फ झारखंड, बल्कि अन्य राज्यों के दिव्यांग विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के सपने को पूरा करने में मददगार साबित होगा।हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि शारीरिक एवं मानसिक अक्षमता किसी भी व्यक्ति के शैक्षणिक सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बननी चाहिए।इस संस्थान में दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक संसाधन, सुविधाएं, प्रशिक्षित संकाय व सहायक कर्मचारी, विशिष्ट एवं रोजगार उन्मुखी शैक्षणिक पाठ्यक्रम, तथा कैरियर गाइडलाइन और प्लेसमेंट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।




