तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा निर्माण यूनिट में आज करीब नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पटाखा फैक्ट्री के अलावा चार इमारतें नष्ट हो गईं।फैक्ट्री का मालिक विजय नाम का व्यक्ति था और यह शहर के वेम्बकोट्टई इलाके में स्थित थी। घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।विरुधुनगर जिला कलेक्टर डॉ. वीपी जयसीलन ने बताया, “हादसा आज दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है। घायलों को शिवकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संयंत्र का लाइसेंस विधिवत प्राप्त किया गया है और प्रभावी है… जिला राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में विस्तृत जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ही 4 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें पुलिस, अग्निशमन विभाग, श्रम कल्याण विभाग और राजस्व विभाग शामिल हैं। वे लगातार जांच भी कर रहे हैं।”



