DNA टेस्ट के डर से सुषमा बड़ाईक (sushma baraik) पर करवाई थी फायरिंग

0

रांची : 13 दिसम्बर को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक (sushma baraik) पर फायरिंग करने के आरोपी हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान को आरा से गिरफ्तार कर रांची लाया गया। जिसके बाद कोर्ट में उसे पेश किया गया। रांची पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सुषमा (sushma baraik) ने दानिश पर आरोप लगाया है कि सुषमा और दानिश का एक बेटा भी है जिसका डीएनए टेस्ट होने वाला है। इसी दबाव के कारण दानिश रिजवान ने सुषमा को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से साजिश कर घटना को अंजाम दिया। रिजवान के विरूद्ध आरा के विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं। दानिश रिजवान पर बिहार के पटना के सचिवालय थाना में रेप का मामला भी दर्ज है।

इसे भी पढ़े : सुनील शेट्टी ने Boycott Bollywood से छुटकारा पाने में मदद का किया आग्रह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here