सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

0

Dil Becharaकोरोना वायरस की वजह से देशभर में सभी मूवी थिएटर लंबे  वक़्त से बंद पड़े हुए हैं. हालांकि अनलॉक 5 में सरकार ने 15 अक्टूबर से थिएटर खोलने की इजाज़त दे दी है. लंबे वक़्त के बाद थिएटर में फ़िल्म देखना दर्शकों के लिए भी सुखद अहसास होगा.
ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघर दोबारा खुलने के बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी. आंकड़ों की माने तो थिएटर में रिलीज़ होने पर ‘दिल बेचारा’ 2020 की सबसे बड़ी रिलीज़ साबित हो सकती है.
ट्रेड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मिड डे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ़िल्म की शानदार सफलता को देखने के बाद यह तय किया गया था कि जब भी सिनेमाघरों को दोबारा खोलने का फैसला लिया जाएगा, तो सुशांत की इस लव स्टोरी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा.
बता दें कि 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म ‘दिल बेचारा’ ने कई रिकॉर्ड्स कायम किए हैं। इसकी रिलीज के कुछ ही देर बार यह IMDb पर 10 में से 10 रेटिंग मिली थी।
इसके अलावा यह दुनिया की पहली ऐसी फ़िल्म है जिसके ट्रेलर को सिर्फ 10 दिनों में एक करोड़ से ज़्यादा लाइक्स मिले थे. मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित इस  फ़िल्म ने सुशांत सिंह राजपूत के अलावा संजना संघी भी लीड रोल में हैं.  ranjana pandey