Suresh Raina announces retirement from all forms of cricket :
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने घोषणा की है कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। ट्विटर पर घोषणा करते हुए बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा “अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक बड़े सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआई, यूपी क्रिकेट संघ, चेन्नई सुपर किंग्स और राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों धन्यवाद करना चाहूँगा।“सुरेश रैना अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में भाग नहीं लेंगे या किसी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने इससे पहले 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
Suresh Raina announces retirement from all forms of cricket :



