सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप,मूवी करने के नाम पर करोड़ो वसूले

0
SUNNY DEOL

फिल्म एक्टर सनी देओल पर लगा धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप,बताया जा रहा है की साल 2016 में सनी देओल ने एक डील साइन की थी जिसमें वह एक फिल्म में काम करना था.जिसकी कीमत 4 करोड़ उन्होंने मांगी थी। फिल्म प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक्टर ने एक फिल्म के लिए उनसे करोड़ों रुपये तो ले लिए, लेकिन जब फिल्म करने का वक्त आया तो उन्होंने काम नहीं किया.और फिल्म शुरू करने की बजाय उन्होंने साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज की। इसके बेच भी वह मुझसे और पैसा मांगते रहे और अब तक हमने उन्हें 2.55 करोड़ रुपये दे दिए हैं। उन्होंने मुझसे दूसरे डायरेक्टर को भी पैसे दिलवाए और फिल्मीस्तान के लिए स्टूडियो भी बुक कराये.लेकिन साल 2023 में सौरव गुप्ता को पता चला कि देयोल कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. उन्होंने कहा, ‘जब हमने अग्रीमेंट पढ़ा तो हमने देखा कि उन्होंने तो पन्ना ही चेंज कर दिया बीच वाला जहां पर फीस का अमाउंट 4 करोड़ को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया और प्रॉफिट को 2 करोड़ कर दिया। इतना ही नहीं सौरव गुप्ता के आरोपों पर फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने भी इस बात की सहमति जताई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here