लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी JDS नेता और NDA प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार. हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और JDS कैंडीडेट प्रज्वल को बेंगलुरु के कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया .बता दें सेक्स स्कैंडल से जुड़े मामलों में प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को भी गिरफ्तार किया है। प्रज्वल रेवन्ना के उपर 33 महिलाओं का यौन का आरोप है। हासन लोकसभा सीट पर मतदान होने के अगले ही दिन प्रज्वल रेवन्ना 27 अप्रैल को जर्मनी भाग गया था. प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की SIT के हवाले कर दिया गया है.




