झारखंड में भीषण गर्मी में झुलस रहे लोग,मरने वालों की संख्या बढ़कर 27

0
weather

झारखंड के 16 जिलाें का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है.चतरा का तापमान 43.3 °C पहुंच गया है.झारखंड के पलामू का तापमान लगातार दूसरे दिन 47.4 °C दर्ज किया गया।प्रचंड गर्मी के कारण गुरुवार 30 मई को एक ही दिन में झारखंड में 23 लोगों की मौत हो गई.अब चतरा में हुई 4 की मृत्यु के बाद झारखंड में लू लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.ग्रामीणों के अनुसार इन सभी लोगों में एक ही लक्षण देखे गए. सभी को उल्टी-दस्त व तेज बुखार आया था. इसके बाद बेहोश हो गए. जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here