सुकेश चंद्रशेखर: केजरीवाल के लोग मुझे MCD चुनाव पर बयान देने के लिए धमका रहे

0

जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। सुकेश ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उस पर केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है की मैं मीडिया के सामने ये कहूं कि मैंने पहले जो भी पत्र उसने लिखे थे, वो भाजपा के दबाव में आकर लिखे थे। MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का असर हुआ है और इसी वजह से सत्यैद्र जैन के इलाके में AAP सभी सीटें हार गईं।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र लिख कर कहा था कि जब से उसने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की शिकायत की है तबसे ही उसको फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले पर सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा कि 14 और 15 नवंबर को सुकेश की सत्येंद्र जैन के विरुद्ध स्टेटमेंट जेल में रिकॉर्ड की गई थी।स्टेटमेंट रिकॉर्ड होने के बाद से ही उसकी मां के फोन पर धमकी भरी कॉल आ रहा है। इतना ही नहीं इस पत्र के साथ सुकेश ने कुछ फोन नंबर स्क्रीन शॉट भी शेयर किये थे. उन नंबरों से सुकेश की मां के नंबर पर मिस कॉल आई थी. टेलीफोन डाइरेक्टरी वाली ऐप पर यह नंबर मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के नाम दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here