आज फीफा विश्व कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होना है। फ्रांस को जिताने जी जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे और ओलिवर जिरूड जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर रहेगा। जबकि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फाइनल मैच को जीतकर विश्व कप से खिताबी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे।रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस फाइनल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं।क्योंकि मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होने वाला है इसलिए यह फाइनल कई रूप से भावनात्मक रहेगा। मेसी कई वर्ष से विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का अपना सपना संजोए हुए हैं और इस बार उनके पास इस ट्रॉफी को पाने का यह आखिरी अवसर है। खिताबी मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होने वाला है।



