लोहरदगा के मकान में हुआ अचानक ब्लास्ट , मां और बेटी हुई घायल

0

झारखंड के लोहरदगा जिले में आज सुबह घटना सामने आयी है क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में संजय साहू के मकान में अचानक से ब्लास्ट की घटना हुई। इस ब्लास्ट में एक महिला और एक बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला बुरी तरह से झुलस गई है। जबकि बच्ची की हालत गंभीर है। उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि बुधन सिंह लेन के कौलेश्वर साहू के पुत्र संजय साहू के मकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। घर को देखने पहुंच रहे लोगों को भी ब्लास्ट होने की वजह समझ में नहीं आ रही है। कोई कह रहा है कि टैंक में गैस भर जाने के कारण ब्लास्ट हुआ तो कोई कुछ और कह रहा है। बताया जाता है कि संजय साहू के घर के किचन का दरवाजा खुलने के साथ जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इस घटना में घर के खिड़की-दरवाजा के साथ जगह-जगह पर दीवार टूट गया और छत भी फट गई।

हालांकि आश्‍चर्यजनक बात यह रही कि रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। कहीं भी किसी तरह का गंध-दुर्गंध नहीं है। घर में ब्लास्ट की वजह किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अचानक जोरदार तरीके से हुए ब्‍लास्ट के कारण घर का खिड़की-दरवाजा टूट गया। दीवार में दरार आ गई और छत क्षतिग्रस्त हो गया है।

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने संजय साहू के घर के किचन रूम को खोला और ब्लास्ट के कारणों की तलाश कर रही है। फिलहाल सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार का कहना है कि इस मामले पर अनुसंधान व जांच-पड़ताल किए बिना कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।