Ranchi: वर्ष 2018 में भारत बंद के दौरान ST/SC विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिए जाने पर आदिवासी छात्र संघ और समस्त आदिवासी – मूलवासी संगठन ने आज मुख्यमंत्री Hemant Soren के प्रति आभार जताया। आभार यात्रा में शामिल युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से रांची आवास में मुलाक़ात की। मौके पर सीएम ने कहा ”साल 2018 में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम कानून में संशोधन के विरूद्ध किये भारत बंद के दौरान झारखण्ड के युवाओं पर राज्य की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसे आपकी झारखण्डी सरकार द्वारा वापस लिया गया।आपका हौसला मेरी ताकत है। आप सभी मेहनत करें, सभी बाधाओं को दूर कर आपका यह भाई झारखण्ड के युवाओं के सपनों को साकार करने का काम कर रहा है।सभी को अनेक-अनेक धन्यवाद और जोहार।”



