JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्र संगठनों ने राजभवन के समक्ष किया प्रदर्शन, राज्यपाल से मामले की CBI जांच कराने की मांग

0

Ranchi: JSSC परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने घंटों सड़क पर बैठ राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया.मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इस कारण घंटों लालपुर से रातू रोड जाने वाला रास्ता जाम रहा.इस दौरान अभ्यर्थियों द्वारा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है.इससे पहले मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क से राजभवन तक अधिकार मार्च निकाला गया । प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पूरे राज्य से मोरहाबादी मैदान में अभ्यर्थियों का जुटान हुआ। छात्र संगठनों ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है।राजभवन मार्च के दौरान छात्र नेता मनोज यादव, देवेंद्रनाथ महतो, योगेश भारती, पुष्पा राज, चंद्रिका महतो, परशुराम मानकी, ऋतिक रजक, अनिल बेदिया आदि छात्र नेता मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here