झारखण्ड के हमारे बच्चे और युवाओं के प्रतिभा को तराशने और मंच देने का काम कर रही हेमंत सरकार

0

झारखंड की राजधानी रांची के आड्रे हाउस में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से शिल्प कला एवं रचनात्मक सामग्रियों की प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया है .जो की 3 नवंबर से 5 नवंबर तक चलने वाली है.इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी की जाएगी व लोग इन सामानों को खरीद पाएंगे.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकारी स्कूल के बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। बच्चों को अलग-अलग मंच प्रदान किया जा रहा है, जिसका प्रतिफल है कि अब बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है।आप इस चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन में खरीदारी भी कर सकते हैं.सीएम ने कहा विलक्षण प्रतिभाओं के धनी हैं झारखण्ड के हमारे बच्चे और युवा। उनकी ऐसी ही प्रतिभा को तराशने और मंच देने का काम कर रही है झारखण्ड सरकार।राज्य में पहली बार राज्य के सरकारी स्कूलों के होनहार बच्चों द्वारा तैयार किये गए क्राफ्ट्स और पेंटिंग्स को मंच देने का काम किया जा रहा है। आप सभी से अपील है रांची स्थित ऑड्रे हाउस में 3 से 5 नवंबर तक चलने वाले Child Arts Exhibition आकर बच्चों का उत्साहवर्धन जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here