देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दसवें दिन गुरूवार को दूसरी सोमवारी को लेकर डीसी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन व विभिन्न स्थानों पर बनाए गए होल्डिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान समाहरणालय स्तिथ सीसीआर कंट्रोल रूम के अलावा नेहरू पार्क स्तिथ आईएमसीआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेला क्षेत्र के निगरानी व कार्य कर रहे सभी सीसीटीवी कैमरे की वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। साथ ही दोनों कंट्रोल की स्थिति के अलावा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव मोड में कार्यरत रहें।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ कालीबाड़ी, सिंघवा, चमारीडीह, कुमैठा स्टेडियम, नंदन पहाड़, शिल्पग्राम मोड़ से नंदन पहाड़ रिंग रोड के अलावा बरमसिया, सरकार भवन से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट एवं नेहरू पार्क, जलसार पार्क में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। आगे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए विभिन्न कार्यों की जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि रुटलाइन में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो। साथ ही नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, ब्लीचिंग, फॉगिंग, कचड़ा उठाव, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था को बनाये रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके अलावा डीसी ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



