राजकीय श्रावणी मेला:श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए NDRF टीम की प्रतिनियुक्ति,शिवगंगा सरोवर की 24×7 मॉनिटरिंग

0

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला,2023 के दुसरी सोमवारी के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी प्रकार के आपदा घटित होने की स्थिति में लोगों का तुरंत बचाव किया जा सके। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम को शिवगंगा एवं बाबा मंदिर सहित कई जगहों पर तैनात किया गया हैं। साथ हीं एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात हैं।साथ ही शिवगंगा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है और पानी गहरा होने के कारण अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है ऐसे में एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से पूरे शिवगंगा सरोवर की 24×7 मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। इसके अलावे एनडीआरएफ की टीम के जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। टीम में नई रबड़ की नौका, 40 लाइफ जैकट्स, गोताखोरों की टीम, मेडिकल किट एंव अन्य उपकरणों के साथ अपने-अपने चिन्हित स्थल पर प्रतिनियुक्त है, जो कि श्रद्धालुओं की सेवा व सहयोग में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here