देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीसी शशि प्रकाश ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी 25 जुलाई तक सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया है।साथ ही मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और मॉनसून को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल, विद्युत सुरक्षा और पुख्ता स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।




