झारखंड: सरायकेला के रहने वाले अमर्त्य शेखर दुबे ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. NISER (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च), भुवनेश्वर के गणित विभाग (School of Mathematical Sciences) के इस मेधावी छात्र को ‘बेस्ट इंटीग्रेटेड M. Sc. थीसिस अवॉर्ड’ (मैथमेटिक्स) से नवाजा गया है. पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने दी बधाई ”सरायकेला के लाल एवं NISER (भुवनेश्वर) के छात्र अमर्त्य शेखर दुबे को माननीय उपराष्ट्रपति महोदय के हाथों गणित में ‘बेस्ट इंटीग्रेटेड M. Sc. थीसिस अवॉर्ड’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।”




