वियतनाम: वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसे की सूचना है। शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर (कुल 36 लोग) सवार थे।भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है.” इसमें कहा गया है कि जानकारी और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.
दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी 21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर है. यही नहीं सभी 15 शवों को भी किनारे पर लाया गया है.




