”हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ” को लेकर तीन दिनों के दौरे पर रांची पहुंचे प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सचिवालय घेराव की तैयारियों के निमित्त व्यवस्था टोली की हुई बैठक

0

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करने जा रही है। हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ झारखंड में बीजेपी राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। इसी वजह से 11 अप्रैल को आयोजित बीजेपी के इस प्रोटेस्ट पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस और जेएमएम के नेता बीजेपी पर आक्रामक हैं।अभियान सफल बनाने के उद्देश्य से दिल्ली से लेकर रांची तक पार्टी नेताओं की बैठक हुई है। इसी सिलसिले में आज रविवार को तीन दिनों के दौरे पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची पहुंचे। 11 अप्रैल को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।

11 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित झारखंड सचिवालय घेराव की तैयारियों के निमित्त आज प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की बैठक हुई.इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, द्वय प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ,बालमुकुंद सहाय और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here