करमा पर विशेष उपहार, 3.78 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि हस्तांतरित

0

रांची : करमा पर्व के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की सम्मान राशि प्रदान की है।इस योजना के तहत रांची जिले की 03 लाख 78 हजार 641 महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। डीसी ने कहा राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार में गरिमा व सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

अगस्त माह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी है:-

(1) अनगड़ा – 16687
(2) अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 11925
(3) बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 8493
(4) बेड़ो – 20672
(5) बुण्डू – 8521
(6) बुण्डू नगर पंचायत – 3454
(7) बुढ़मू – 17699
(8) चान्हो – 19772
(9) हेहल शहरी क्षेत्र – 15006
(10) ईटकी – 10471
(11) कांके – 31487
(12) कांके शहरी क्षेत्र – 1231
(13) खलारी – 9604
(14) लापुंग – 11257
(15) माण्डर – 23234
(16) नगड़ी – 17374
(17) नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7270
(18) नामकुम – 17524
(19) नामकुम शहरी क्षेत्र – 7627
(20) ओरमांझी – 18270
(21) राहे – 9577

(22) रातू – 18630
(23) सिल्ली – 21234
(24) सोनाहातू – 12932
(25) तमाड़ – 18486
(26) सदर शहरी क्षेत्र – 20204

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा करमा पर्व पर इस सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। रांची जिला में लाभुकों के खातों में राशि का समय पर और पारदर्शी तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here