रांची का प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकैट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास), अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर , आगामी 4 सितंबर को कांके स्थित रिनपास परिसर में एक भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा।बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।



