जयराम महतो की एक और मांग को कैबिनेट में मंजूरी,झारखंड अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान एवं सहायता कोश” गठन का प्रस्ताव स्वीकृत

0
Jairam Mahato

रांची : झारखंड कैबिनेट में डुमरी विधायक जयराम महतो की एक और मांग को स्वीकृति मिली. प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक सहायता, सुविधा देने की माँग की थी.सरकार एक कदम आगे बढ़ी है. अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के लिए “झारखंड अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान एवं सहायता कोश” के गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है.

डुमरी विधायक जयराम महतो ने पत्र लिखकर राज्य सरकार के समक्ष मांग रखी थी कि “राज्य में 16 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं जो जीवन यापन के लिए राज्य से बाहर या विदेशों में रहते हैं। सरकार के रिकॉर्ड में मात्र लगभग 01 लाख 91 हजार प्रवासी मजदूर हैं। राज्य के प्रवासी मजदूरों को विपरीत परिस्थितियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो आकस्मिक मृत्यु के बाद शव को वापस घर लाने में महीनों लग जाते हैं।अतः राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के निबंधन, सहायता और सुविधाओं के लिए ‘झारखंड प्रवासी मजदूर आयोग का गठन करने हेतु ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here