स्वामी विवेकानंद जयंती: RMC द्वारा बड़ा तालाब में मूर्ति, रोटरी पार्क एवं तालाब के पूरे परिधि में विशेष सफ़ाई

0
Swami Vivekananda

रांची: प्रशासक के निर्देशानुसार कल दिनांक 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा आज विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति, रोटरी पार्क एवं तालाब के पूरे परिधि में विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में निगम के सफ़ाई कर्मियों द्वारा पूरे क्षेत्र में झाड़ू, कूड़े का उठाव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के साथ-साथ रेलिंग की भी सफाई की गई ताकि आम नागरिक एक स्वच्छ वातारण में स्थल का भ्रमण कर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ साथ यहां समय व्यतीत कर सके।रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि स्वामी विवेकानंद सरोवर में किसी भी ठोस या तरल अपशिष्ठ का प्रवाह ना करे एवं जलस्रोत व आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here