राजधानी रांची में गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार .बताया जा रहा है की खूंटी का रहनेवाला जो रांची खादगढ़ा बस स्टैंड से महारानी बस नाम के बस से बिहार गया ले कर अफीम जा रहा था .तस्कर बारगिन मुंडा के नाम से जाना जाता है यह बिहार गया 2 किलो 800 ग्राम अफीम लेकर जा रहा था जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है.आरोपी अफीम तस्कर के पास से पुलिस ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ मोबाइल भी मिला है .फिलहात पुलिस ने तस्कर बारगिन मुंडा को गिरफ्तार कर लिए है .और इस अफीम तस्कर से कौन-कौन जुड़े है उसकी तलाशी में लगी है.




