झारखण्ड: अब 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा: आंध्र प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश,चंडीगढ़,दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव,हरियाणा,झारखंड,कर्नाटक,महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय,मिजोरम,नागालैंड,दिल्ली,ओडिशा,पंजाब,सिक्किम,त्रिपुरा,तेलंगाना,उत्तराखंड.निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार,झारखंड में SIR कार्यक्रम के तहत तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग का कार्य 20 जून से 29 जून 2026 तक चलेगा. इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे.झारखंड में 5 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा.सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर 2026 को झारखंड की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.




