सिमडेगा:राजकीय राम रेखा महोत्सव पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा “पलाश स्टॉल” , डीसी ने की सराहना

0
Palash Stall

सिमडेगा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीरामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रथम राजकीय राम रेखा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।महोत्सव में आमंत्रित सभी अतिथियों एवं कलाकारों को सखी मंडल की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर लगा “पलाश स्टॉल” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ सखी मंडल की महिलाओं ने रागी लड्डू, शहद, गोडा चावल, अचार, मकई और मडुवा का आटा जैसे विविध ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शित किए। सभी ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की भरपूर प्रशंसा की।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सिमडेगा श्रीमति कंचन सिंह ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके आर्थिक विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here