सिमडेगा: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से मनाएं इको फ्रैंडली होली

0
eco-friendly Holi

सिमडेगा में होली के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया है। यह गुलाल फूलों, हल्दी और चुकंदर जैसी सामग्री से बनाया गया है और इसमें किसी भी रासायनिक तत्व का उपयोग नहीं किया गया है, इसलिए यह त्वचा और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। यह गुलाल बाजारों और पलाश स्टॉल पर उपलब्ध होगा। सिमडेगा उपायुक्त श्रीमति कंचन सिंह ने सभी से अपील की है कि वे स्थानीय हर्बल गुलाल का उपयोग कर महिलाओं को प्रोत्साहन दें और सुरक्षित होली मनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here