रांची: एसीबी रांची की स्पेशल टीम ने केरसई प्रखंड के शिक्षा विभाग में पदस्थापित ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) अनिल खलखो को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।आरोपी BPO अनिल खलखो ने स्कूल में मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) की राशि के भुगतान की एवज में यह घूस मांगी थी।टैंसेर नवाटोली गांव निवासी टीचर रंजीत खाखा से 8,000 रुपये घूस की माँगा की गई थी जिसकी शिकायत रंजीत खाखा रिश्वत ने एसीबी में कर दी। जिसके बाद ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) अनिल खलखो को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।




