आज रांची में झारखण्ड विधानसभा परिसर में झारखण्ड विधानसभा के ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए.आज इस अवसर पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा राज्य के 21वें उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं।राज सिन्हा को सीएम हेमंत सोरेन ने ढेर सारी बधाई दी. सीएम ने कहा उत्कृष्ट विधायक सभी विधायकों को ध्यान में रखकर चुना जाता है।
सीएम ने कहा इस राज्य के सृजन से लेकर इस राज्य के केंद्र में होने वाले हैं राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन, अलग-अलग गतिविधियों को देखने और समझने का अवसर कई लोगों को मिला।मुझे लगता है कि देश में जितने राज्यों का सृजन हुआ उसमें झारखण्ड राज्य का सृजन बिल्कुल अलग ढंग से हुआ। आजादी की लड़ाई पूरे देश में जिस तरह से लड़ी गई कमोबेश उस तरह के संघर्ष करने की भूमिका यहां की भी रही है।इसके लिए कई शहादत, बलिदान हमारे महिला और पुरुषों ने दिया है। जिस तरह आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर महापुरुष रहे हैं अगर हम देखे उस पैमाने में तो अनगिनत लोग इस राज्य के निर्माण में, यहां के जल-जंगल-जमीन, यहां के आदिवासी-मूलवासी को बचाने के लिए संघर्षरत रहे।




