सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में एक भयानक हादसे का शिकार होने से लोगों की मौत हो गई .दरअसल एक कुएं में गिरे बैल को निकालने के लिए 7 लोग कोशिश कर रहे थे, लेकिन मिट्टी गीली होने के कारण कुआं धंस गया जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गयी। ग्रामीण दो लोगों को बचाने में सफल रहे।कुंए में 5 लोगों की मरने की सुचना पर सीएम ने शोक जताया ”सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”



