सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ,सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दिल्ली आवास पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के साथ मिले। इनमें पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री बेदु सिंह पंथ , लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री भीम हैंग लिंबू ,भवन एवं आवास विभाग के मंत्री संजीत खरेल, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।सिक्किम में लिम्बु-तमांग समुदायों के लिए और 11 छूटे हुए गोरखा उप-समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग की गई।



