TNM’ 12 DEC:
सिकिदिरी थाना कांड सं0-39/21, दिनांक-06.12.21, धारा-392 दिनांक 05.12.21 को रात्रि करीब 11:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी फ्यूल सेंटर
भुसूर सिकिदिरी में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल नगद करीब 86,000 रूपया एवं
04 मोबाईल को लूट लिया गया है। उक्त कांड का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस
अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची
के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड
में सलिप्त 1. नवीन कच्छप उर्फ चौबे कच्छप, पिता हमांग कच्छप, सा० आठपहरू, थाना नामकुम,
जिला राँची को गिरफ्तार किया गया एवं उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में
संलिप्त अन्य अपराधकर्मी 2. विजय नायक एवं 3. राजेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है
तथा इनके निशानदेही के आधार पर कांड में लूटा गया नगद 19,000 रूपया नगद एवं कांड में
प्रयुक्त हथियार, जिन्दा गोली, चाकू लूटा गया मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद
किया गया। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-पताः-
- नवीन कच्छप उर्फ चौबे कच्छप, उम्र 21 वर्ष, पिता हमांग कच्छप, सा० आठपहरू, थाना
नामकुम, जिला राँची - विजय नायक, पिता कन्तु नायक, सा0 बसिला, थाना नगड़ी, जिला राँची
- राजेश कुमार महतो, पिता मिठुलाल महतो, सा0 दरदाग, थाना ओरमांझी, जिला राँची
बरामद सामान का विवरण:- - 02 देशी कट्टा
- 04 जिन्दा गोली
- लूटा गया नगद 19,000 रूपया
- लूटा गया 01 मोबाईल
املاک - 01 चाकू
- 01 हीरो होण्डा मोटरसाईकिल
छापामारी दल में शामिल:- - किस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची
- पु0नि0 राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओरमांझी
- पु0अ0नि0 भागवान तामसोय, थाना प्रभारी सिकिदिरी
- पु0अ0नि0 अरूण कुमार सिंह, सिकिदिरी थाना
- स0अ0नि0 बुधेश्वर उराँव, ओरमांझी थाना
- स०अ०नि० सचिन लकड़ा, अनगड़ा थाना
- आ0/1251 अनुराग कुमार श्रीवास्तव, ओरमांझी थाना
- आ0/1177 जितेन्द्र कुमार, ओरमांझी थाना
- आ0/1315 प्रदीप एक्का, सिकिदिरी थाना
- आ0/1834 धूवनाथ राम, सिकिदिरी थाना
- चा0आ0/190 मो0 अशलुक प्रवेज, सिकिदिरी थाना
- आ0/1439 दीपक खलखो, अंगरक्षक पु0उपा0 सिल्ली
- आo/3495 अनुप कुमार खलखो, अंगरक्षक पु०उपा0 सिल्ली
- आO/1989 सुशील कुमार तिर्की, अंगरक्षक पु०उपा० सिल्ली
TNM




