दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश कर सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरोपी आफताब के नार्को एनालिसिस टेस्ट की अनुमति मांगने वाली पुलिस के आग्रह को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है।



