मुंबई: मंगेतर के बलात्कारियों को नहीं मिली सजा तो मंत्रालय में छठी मंजिल से लगा दी छलांग, सेफ्टी जाली में अटका शख्स

0

मुंबई स्थित मंत्रालय में एक व्यक्ति ने छठवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. शख्स की पहचान अहमदनगर के रहने वाले बापू मोकाशी के रूप में हुई है.पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप विक्षिप्त लग रहा है. जबकि मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो बापू मोकाशी वह अपनी मंगेतर से रेप के आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने की वजह से आत्महत्या कर रहा था. सूत्रों के मुताबिक बापू मोकाशी ने इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 4 पत्र लिखे थे. लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई ऐक्शन नहीं लिया गया.बता दें कि बालकनी में खड़े लोगों द्वारा उसे ऊपर खींचने के लिए हाथ देने पर वह नहीं माना और छलांग लगा दी.पहले भी कुछ लोगों ने यहाँ से आत्महत्या करने कोशिश किया था जिस कारण मंत्रालय की बिल्डिंग के बाहर सेफ्टी नेट बांध दिया गया था.सेफ्टी जाली लगी होने की वजह से कूदने वाला व्यक्ति बापू मोकाशी सुरक्षित है.आत्महत्या की कोशिश में बापू मोकाशी को कुछ चोटें आई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here