रांची नगर निगम की री-लॉटरी के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन, वेंडर मार्केट बंद

0
vendor market

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम द्वारा वेंडर मार्केट की दुकानों की री-लॉटरी के फैसले के विरोध में बुधवार को कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि इस मुद्दे पर दुकानदार दो गुटों में बंट गए हैं।वर्ष 2019 में वेंडर मार्केट के पीछे हिस्से में दुकान आवंटित पाने वाले कुछ दुकानदार री-लॉटरी का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अधिकांश दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि 2019 में तीन साल के लिए दुकानें आवंटित की गई थीं और अवधि पूरी होने पर नवीनीकरण होना चाहिए, न कि दोबारा लॉटरी। उनका आरोप है कि यह फैसला दुकानदारों के साथ अन्याय है। नगर निगम ने 31 जनवरी 2026 को जारी पत्र में बताया है कि 7 जनवरी को प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन साल की अवधि पूरी होने पर री-लॉटरी कराने का निर्णय लिया गया। निगम के अनुसार, एकरारनामा की शर्तों के तहत सरकारी नियमों का पालन अनिवार्य है।इधर, कुछ दुकानदारों ने निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आवंटन के समय उन्हें स्थायी दुकान देने का आश्वासन दिया गया था। मामला अब वेंडर मार्केट में विवाद का रूप ले चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here