राहुल गांधी: भारत क्यों बेचा? PM की आंखों में डर,’एप्सटीन फाइल्स’ में अभी 3 मिलियन फाइलें आनी बाकी हैं

0
rahul gandhi

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने “भारत को बेच दिया है” और कहा कि प्रधानमंत्री की आंखों में डर दिखता है। राहुल गांधी ने ‘एपस्टीन फाइल्स’ का जिक्र करते हुए कुछ उद्योगपतियों और नेताओं पर सवाल उठाए तथा पूछा कि अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम लेते हुए भी सवाल खड़े किए।डिजिटल ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर भारतीय डेटा से समझौता करने का आरोप लगाया। उनका दावा था कि सरकार ने डेटा लोकलाइजेशन, डिजिटल टैक्स और सोर्स कोड जैसे मुद्दों पर अमेरिका के सामने झुकाव दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय डेटा 21वीं सदी में देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए।अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया स्थिरता से अस्थिरता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने यूक्रेन, गाजा और मध्य पूर्व के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक टकराव बढ़ रहा है और अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को चुनौती मिल रही है।सदन में राहुल गांधी और पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल के बीच भी संक्षिप्त नोकझोंक देखने को मिली। जगदंबिका पाल ने कहा कि वह एक पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं और नियमों का पालन जरूरी है।

संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…मैं कह रहा हूं कि आपने भारत बेच दिया है। क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। मज़ेदार बात यह है कि मुझे पता है कि आम हालात में प्रधानमंत्री भारत को नहीं बेचते। आपको पता है उन्होंने भारत क्यों बेचा? क्योंकि वे उनका गला घोंट रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है… हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं। दो बातें हैं- पहली, एपस्टीन। 3 मिलियन फाइलें अभी भी बंद हैं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here