जमशेदपुर। गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर दूर बुधवार सुबह अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फल विक्रेता कन्हैया यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।बताया जा रहा है कि कन्हैया यादव को तीन से अधिक गोलियां लगी हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आपसी रंजिश या रंगदारी के एंगल से जांच की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।




