हजारीबाग: अक्षय पात्रा फाउंडेशन का डीसी ने किया औचक निरीक्षण

0
hazaribagh dc

हजारीबाग।हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) ने डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की विस्तार से समीक्षा की गई।उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में बॉयलर एवं स्टीम कनेक्शन, वेजिटेबल कोल्ड रूम के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रसोई संचालन में मौजूद तकनीकी कमियों को दूर रखने, जल प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, वेस्ट मैनेजमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।डीसी ने परिसर में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित रखने और सभी आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्रा फाउंडेशन के माध्यम से संचालित कार्यों में गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं संस्थान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here