झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना पुलिस पर ₹500 की अवैध वसूली (रिश्वत) के चक्कर में एक वाहन को घंटों रोकने और मत्स्य मित्र के बेटे की मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस द्वारा वाहन को रोके रखने के कारण समय पर ऑक्सीजन न मिलने से गाड़ी में लदे ₹5 लाख के मछली बीज नष्ट (मर गए) हैं।रामगढ़ पुलिस को टैग करते हुए सीएम ने निर्देश दिया, तत्काल संज्ञान लें एवं दोषी कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही झारखंड पुलिस को टैग करते हुए सीएम ने कहा है कि ये स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के काबिल नहीं है। ऐसी स्थिति दुबारा ना हो-यह सुनिश्चित करें।




