सरायकेला: भू-अर्जन कार्यालय में सरकारी कर्मी 5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
saraikela

सरायकेला: एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर सरकारी कर्मी (प्रधान लिपिक) प्रीतम आचार्य को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है.जानकारी मिली कि घूस के रुपये गिनते हुए उसे रंगे हाथ दबोचा गया है। चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में बिजली विभाग के पावर ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए गुरुचरण सिंह सरदार की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इस जमीन के बदले गुरुचरण को 1 करोड़ 48 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलनी थी।मुआवजा राशि भुगतान को लेकर 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोप है कि प्रीतम आचार्य मुआवजा राशि की फ़ाइल आगे बढाने के बदले दलाल विनय तिवारी के माध्यम से रिश्व की मांग की थी. जिसके बाद पहली किस्त के रुप में पांच लाख रुपये के भुगतान के दौरान प्रीतम आचार्य को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here