झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया

0
Sujit Narayan Prasad

रांची : केंद्रीय कानून मंत्रालय ने झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली थी. उनकी विदाई हाईकोर्ट परिसर में 19 जुलाई को दी जाएगी.जब तक नये चीफ जस्टिस की घोषणा नहीं हो जाती सुजीत प्रसाद कार्यभार संभालेंगे.झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के लिए हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का नाम सबसे आगे चल रहा है.लेकिन इसके लिए अभी राष्ट्रपति द्वारा इस पर अपनी मुहर नहीं लगना बाकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here