सीएम सोरेन : बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया

0
CM Hemant Soren

झारखण्ड : विभिन्न स्वास्थ कारणों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। इंडिया गठबंधन से लेकर भाजपा के कार्यकर्त्ता तक सभी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं इसे बीच वीडियो जारी कर सीएम हेमंत सोरेन ने रथयात्रा में शामिल नहीं होने की जानकारी साझा की. सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा “आज महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है।हर साल मैं वहां उपस्थित होता था। अभी आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूँ।भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि आदरणीय गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें।भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करें, धन्यवाद, जोहार!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here