रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का शुभारंभ हुआ। आज रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने किया। ऐसा कहा जा रहा है कि मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को नई दिशा देने वाला यह केंद्र महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे।अपने संबोधन में संजय सेठ ने भारत की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की।उद्घाटन के अवसर पर बेहतर प्रदर्शनी लगाई गई।संजय सेठ ने कहा ”यह केंद्र महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं की क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। इस दौरान रांची में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कामगार महिलाओं के लिए वूमेन हॉस्टल बनाने की भी बात माननीय मंत्री ने कही है। इस अवसर पर हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल सहित संबंधित मंत्रालय के अधिकारी, आंगनबाड़ी से जुड़ी माताएं-बहनें मौजूद रहीं।”




