रांची : झारखण्ड सिल्क, टेक्सटाइल एंड हैंडलूम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (झारक्राफ्ट) के सिल्क को देश-विदेश में काफी सराहा जाता है.आज झारक्राफ्ट ने दिल्ली के जनपथ पर स्थित कॉटेज इंडस्ट्री के परिसर में अपना एक्लूसिव शो रूम खोला जिसका उद्घाटन मंत्री उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास झारखण्ड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया.दिल्ली में पहली बार सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज के परिसर में किसी अन्य ब्रांड को स्थान मिला है, जो झारखण्ड के लिए उपलब्धि माना जा रहा है.इस अवसर पर झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारक्राफ्ट उत्कृष्ट उत्पादों के उत्पादन, बिक्री के साथ-साथ बहुत से कारीगरों को रोजगार भी मुहैया करता है. हमारे इस प्रयास से झारक्राफ्ट को नए आयाम मिलेंगे इसकी हमें उम्मीद है.दिल्ली में पहली बार है कि सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज के परिसर में किसी अन्य ब्रांड को स्थान मिला है, जो झारखण्ड के लिए उपलब्धि है.




