जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम: विधायक सरयू राय ने मानगो मेयर चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कदमा, कपाली और आदित्यपुर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व मानगो क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं।राय के अनुसार, इन तत्वों की योजना दोपहर बाद बोगस वोटिंग और बूथ कब्जा करने की है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने की अपील की है।उन्होंने विशेष रूप से आज़ाद नगर, पुरुलिया रोड और बालीगुमा क्षेत्रों के बूथों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर पुलिस को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की अपील की।स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरयू राय ने एक्स पर लिखा ”मानगो मेयर चुनाव को प्रभावित करने के लिए बड़ी संख्या में कदमा, कपाली आदित्यपुर से असामाजिक तत्व मानगो में प्रवेश कर चुके है. इनकी योजना दोपहर बाद बोगस वोटिंग और बूथ कब्जा करने की है. @DCEastSinghbhum @Jsr_police आज़ाद नगर, पुरुलिया रोड, बालीगुमा पर विशेष ध्यान दें. बूथ बचाएँ.”




