जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है कि पड़ोसी राज्य के राजभवन से टिकट का बंटवारा हो रहा है.सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि ”लौहनगरी जमशेदपुर की तरह कोयलानगरी धनबाद का राजनीतिक आतंक भी पड़ोसी राज्य के राजभवन से नियंत्रित होगा और धनबाद लोकसभा सीट फ़ाइनल कराने के लिए लाट साहब दो-तीन दिन दिल्ली दरबार में जमे रहेंगे तो धनबाद का सर्वजन भी जमशेदपुर की तरह आकुल होगा, राष्ट्रहित में वैसा ही नतीजा देगा.”



